शिवकाशी में पटाख कारखाने में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
विरुदुनगर (तमिलनाडु), शनिवार, 11 मई 2024। तमिलनाडु में विरुदुनगर जिले के शिवकाशी में शनिवार तड़के पटाखे बनाने वाले कारखाने में अचानक हुए विस्फोट से गोदाम के तीन कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त कारखाने में कोई नहीं था इसलिए इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। नारायणपुरम कारखाने में आज सुबह छह बजे के आसपास जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गोदाम की छत उड़ गई और तीन कमरे जलकर खाक हो गए। इन गोदामों में तैयार किए हुए पटाखे रखे थे। आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ”प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नारायणपुरम पटाखा कारखाने में विस्फोटक पदार्थों के अवशेषों में रासायनिक प्रतिक्रिया होने के कारण विस्फोट हुआ ।” पटाखा कारखाने में विस्फोट की ये दूसरी घटना है। इससे पहले सेंगामालापट्टी कारखाने में विस्फोट होने से दस लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच में पता चला कि सेंगामालापट्टी के इस निजी कारखाने में तय संख्या से अधिक श्रमिक काम करते हैं और यहां सुरक्षा मानकों को ताख पर रखकर पटाखों का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि नियमों का उल्लंघनों करने के कारण लाइसेंस को अस्थायी रूप से रद्द करने जैसी उचित कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
