कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन पत्र किया दाखिल
- मंडी लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
शिमला, गुरुवार, 09 मई 2024। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विक्रमादित्य के साथ उनकी मां एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। सिंह नेबातचीत में कहा कि मंडी को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा, जलोड़ी जोत सुरंग का निर्माण रोहतांग सुरंग की तरह किया जायेगा। चंबा का दूरस्थ पांगी क्षेत्र भी सुरंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) वीरभद्र के बेटे सिंह ने कहा,‘‘ मंडी के लोगों के साथ मेरा लंबा और गहरा रिश्ता है, इसे आगे बढ़ाऊंगा।’’ मंडी लोकसभा सीट से सिंह का मुकाबला अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से है। सिंह ने कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पार्टी ने मंडी में आईआईटी, नेरचौक में एक मेडिकल कॉलेज खोला है और कीरथपुर-नेरचौक फोर लेन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
