विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो से की मुलाकात
नई दिल्ली, गुरुवार, 09 मई 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत यात्रा पर आए ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) टिम बैरो से बृहस्पतिवार को अनेक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो से आज दिल्ली में मुलाकात सुखद रही। अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की भी समीक्षा की।’’ समझा जाता है कि जयशंकर और बैरो ने पश्चिम एशिया के हालात पर भी विचार-विमर्श किया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
