बेंगलुरु के पास निजी अस्पताल में आग लगने के बाद 16 मरीजों को शिफ्ट किया गया
बेंगलुरु, मंगलवार, 07 मई 2024। बेंगलुरु के नजदीक राजनकुंटे के एक निजी अस्पताल में भर्ती 16 मरीजों को अस्पताल की तीन मंजिला इमारत में मामूली आग लगने के बाद स्थानांतरित कर दिया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि अस्पताल में आग लगने की सूचना सुबह 9.15 बजे मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया।
विभाग के मुताबिक यह आग 50 बिस्तरों वाले निजी अस्पताल के तलघर में एक लैब में लगी। हालांकि आग इमारत के भूतल और ऊपरी तीन मंजिलों तक नहीं फैली, लेकिन पूरा अस्पताल घने धुएं से घिर गया। इस घटना की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों, कर्मचारियों और आगंतुकों में बेचैनी और दहशत फैल गई। अस्पताल में भर्ती कुल 16 मरीजों में से दो आईसीयू में थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा,”सभी मरीजों की हालत स्थिर हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। घने धुएं के कारण उनमें से कुछ ने बेचैनी और दम घुटने की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।” हालांकि, आग को सुबह 11 बजे तक बुझा लिया गया। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
