बुखार से उबरकर रूबलेव ने पहली बार मैड्रिड ओपन जीता
मैड्रिड, सोमवार, 06 मई 2024। बुखार के कारण रात भर सो नहीं पाने के बावजूद रूस के आंद्रेइ रूबलेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार मैड्रिड ओपन टेनिस खिताब जीत लिया । रूबलेव ने आगर एलियास्सिमे को 4 . 6, 7 . 5, 7 . 5 से हराया । जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे पास शब्द नहीं है । अगर आपको पता चलेगा कि पिछले नौ दिन कैसे गुजरे हैं तो आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं यह खिताब जीत सकता था ।’’ नोवाक जोकोविच ने चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया था जबकि दानिल मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में रिटायर हो गए थे । कार्लोस अल्काराज दाहिने हाथ में सूजन से जूझ रहे थे और रफेल नडाल जल्दी हारकर बाहर हो गए थे । इगा स्वियातेक ने पहली बार महिला वर्ग में यह खिताब जीता ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
