बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक का कच्चा माल बनाने वाले कारखाने में लगी आग
नई दिल्ली, सोमवार, 06 मई 2024। बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक का कच्चा माल बनाने वाले एक कारखाने में आग गई। राहत की बात है कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निश्मन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह आठ बजकर करीब 26 मिनट पर बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां भेजी गईं और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि संभवत: पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
