मुक्त शिक्षा विद्यालय ने प्रतिभाशाली छात्रों की फीस माफ करने की घोषणा की
नई दिल्ली, सोमवार, 06 मई 2024। मुक्त शिक्षा विद्यालय (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) 2024-25 के अकादमिक सत्र में 8.5 ‘क्युमुलेटिव ग्रेड प्वाइंड एवरेज’ (सीजीपीए) हासिल करने वाले छात्रों की पूरी यानी 100 प्रतिशत फीस माफ करेगा। मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) की निदेशक पायल मागो ने सोमवार को यहां विद्यालय के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए एसओएल एक कॉल सेंटर भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को कौशल प्रदान कर उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने के वास्ते एक कौशल केंद्र भी शुरू किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
