झारखंड में ईडी की छापेमारी में 25 करोड़ रुपए नगद बरामद
रांची, सोमवार, 06 मई 2024। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में आज छापेमारी कर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से 25 करोड़ रुपये नगद बरामद किये हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी तरफ रांची के सेल सिटी सहित कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
