जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मादक पदार्थ तस्कर की गाड़ी और इमारत कुर्क की गई
जम्मू, शनिवार, 04 मई 2024। राजौरी जिले में शनिवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के स्वामित्व वाले एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन और एक वाहन को कुर्क किया गया, जिनकी कुल कीमत 1.80 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विकल चोग्गा के खिलाफ पिछले साल राजौरी में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक चोग्गा ने राजौरी शहर में युवाओं को मादक पदार्थ बेचकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। उन्होंने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में राजौरी शहर में 1.74 करोड़ रुपये मूल्य का चार मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सात लाख रुपये मूल्य की एक कार शामिल है। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस जिले से मादक पदार्थ के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
