Poco ने स्काईलाइन ब्लू कलर में लॉन्च किया X6 5G
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने X6 5G को नए कलर में पेश किया है। पिछले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे नए स्काईलाइन ब्लू कलर में लाया गया है। इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इसे फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से इसे खरीदने पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की है। Flipkart Axis Bank के कार्ड यूजर्स के लिए पांच प्रतिशत का कैशबैक भी है। इसके लिए एक्सचेंज ऑफर को 21,999 रुपये पर सीमित किया गया है। कुछ मॉडल्स के एक्सचेंज पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Poco X6 5G के स्पेसिफिकेशंस
- इस स्मार्टफोन को Poco X6 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। कंपनी ने इ्सके लिए तीन एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Poco X6 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
- इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,100 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco का F6 Pro भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Redmi K70 के इंटरनेशनल वेरिएंट के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco F5 Pro 5G की जगह लेगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 23113RKC6G के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग में बताया गया है कि Poco F6 Pro की मैन्युफैक्चरिंग चीन में हुई है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
