उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन के निचली सड़क पर गिरने से पांच लोगों की मौत
देहरादून, शनिवार, 04 मई 2024। उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन के निचली सड़क पर गिर जाने से उसमें सवार चार युवकों और एक युवती की मौत हो गई जबकि एक युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मसूरी में झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक वाहन ऊपर की सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे की सड़क पर जा गिरा। वाहन में कुल छह युवक, युवती सवार थे। उन्होंने बताया कि तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक युवक, युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवती गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। ये सभी स्थानीय एक इंस्टिट्यूट के छात्र, छात्रा बताए गए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
