भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सचिव अतुल कुमार अंजान का निधन
लखनऊ, शुक्रवार, 03 मई 2024। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 71 वर्ष के थे। अंजान कैंसर रोग से ग्रसित थे और करीब एक महीने से उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। भाकपा नेता ने वर्ष 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। भारतीय वामपंथी राजनीति में उनका नाम काफ़ी चर्चित था। वह सामाजिक कार्याें में भी काफी सक्रिय रहे। किसानो और मजदूराें के लिये उनके किये गये कार्यो की वजह से राजनेताओं के बीच उनकी अलग पहचान रही है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई राजनेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने श्री अंजान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
