Xiaomi 14 SE होगा अगले महीने भारत में लॉन्च!
Xiaomi ने बीते महीने चीन में Xiaomi Civi 4 Pro स्मार्टफोन पेश किया था। यह नया सब फ्लैगशिप फोन हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8s Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड है। ब्रांड ने फिलहाल लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन Xiaomi 14 SE नाम का एक नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आ रहा है, जो Xiaomi CIVI 4 Pro का रीब्रांड हो सकता है। आइए आगामी शाओमी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Xiaomi 14 SE भारत में जून 2024 में लॉन्च होगा। टिपस्टर के अनुसार, यह Xiaomi CIVI 4 Pro का रीब्रांड हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस फोन की कीमत देश में 50,000 रुपये से कम होगी। पहले पता चला था कि Xiaomi भारत में CIVI 4 Pro को Xiaomi 14 CIVI के तौर पर लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। तो ऐसा हो सकता है कि Xiaomi 14 SE एक पूरी तरह से अलग फोन हो सकता है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस मामले में पर ज्यादा जानकारी मिलेगी।
Xiaomi CIVI 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- Xiaomi CIVI 4 Pro में 6.55 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के मामले में CIVI 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में Leica ऑप्टिमाइज के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और मेटल फ्रेम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्डर हाइपरओएस पर काम करता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
