स्कूलों को धमकी भरी ई मेल निकली फर्जी, पुलिस ने कहा घबराने की बात नहीं
नई दिल्ली, बुधवार, 01 मई 2024। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी के कई स्कूलों में बम रखे जाने से संबंधित ई मेल जांच में फर्जी निकली है और स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला है इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राजधानी के करीब 100 स्कूलों में बुधवार सुबह बम विस्फोट किए जाने से संबंधित ई मेल मिलने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहा है कि स्कूलों में जांच में कुछ नहीं मिला है और यह ई मेल फर्जी है । पुलिस ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
