शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की खाची घाटी में दुपहिया वाहन के एक शोरूम में भीषण आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य कार्ट रोड पर स्थित हीरो-होंडा शोरूम में आग लग गयी जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, पांच दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में खड़ी मोटरसाइकिलें, स्कूटर और एक कार जलकर राख हो गये। अधिकारियों के मुताबिक, संपत्ति को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
