जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने बारामूला में पाकिस्तान स्थित सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की
श्रीनगर, बुधवार, 01 मई 2024। जम्मू कश्मीर में पुलिस ने बुधवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान में रह रहे सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने कहा कि उरी के विभिन्न गांवों के सात आतंकी आकाओं की लाखों रुपये की कीमत वाली आठ कनाल, छह मरला और दो सेरसाई जमीन है ये आतंकी अब पाकिस्तान में हैं। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई अतिरिक्त सत्र न्यायालय बारामूला से आदेश प्राप्त करने के बाद की गई। पुलिस के बयान में कहा गया है कि कुर्क की गई संपत्तियों में बरदान के सज्जाद अहमद भट, प्रिंगल के इरशाद अहमद खान, लिम्बर के गुल्ला मोची, प्रिंगल के मोहम्मद असलम खान, इजारा के मोहम्मद बेग, हिलर पीरनियन के खालिद मीर और लिम्बर के रफीक अहमद बकरवाल की संपत्तियां शामिल हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
