Vivo Y18e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
Vivo Y18e : वीवो ने उसकी वाई सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है- Vivo Y18e, जोकि वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। फीचर्स और स्पेक्स से पता चलता है कि फोन को बजट से मिड रेंज में लाया गया होगा। इसमें एचडी प्लस रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है। फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है। यह 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर करता है। मीडियाटेक का हीलियो प्रोसेसर इस फोन में लगाया गया है।
Vivo Y18e Price
- Vivo Y18e को वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने फोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। यह डिवाइस जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शंस में ली जा सकेगी।
Vivo Y18e Specifications, features
- Vivo Y18e को बनाने में पॉलिकार्बोनेट का इस्तेमाल हुआ है। 185 ग्राम वजन वाले इस फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह एचडी प्लस रेजॉलशन और 90 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
- Vivo Y18e में 4GB रैम दी गई है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से रैम को और 4जीबी एक्सटेंट किया जा सकता है। इंटरनल स्टाेरेज 64 जीबी है। एसडी कार्ड लगाने का विकल्प भी इस फोन में है। Vivo Y18e में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है।
- Vivo Y18e में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 0.08 का एक और लेंस इस फोन में दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। Vivo Y18e में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के तमाम ऑप्शन इस डिवाइस में दिए गए हैं। हालांकि यह 5जी फोन नहीं है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
