धनबाद संसदीय क्षेत्र से एक मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे
रांची, मंगलवार, 30 अप्रैल 2024। झारखंड के धनबाद संसदीय क्षेत्र से एक मई को कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने आज यहां बताया कि एक मई को धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपराह्न 1:00 बजे धनबाद समाहरणालय मे नामांकन दाखिल करेंगी ।इसके बाद 2:30 बजे से गोल्फ ग्राउंड धनबाद में आम सभा होगी। नामांकन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन ,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित रहेंगे। शांति ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार नामांकन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी निश्चित रूप से भाग ले और प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाएं और देश में संविधान के खिलाफ कार्य करने वाली भाजपा सरकार को चुनाव में सत्ता से बेदखल कर अपनी एकजुटता का परिचय दें।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
