सुनीता केजरीवाल, मंत्री आतिशी ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की
नई दिल्ली, सोमवार, 29 अप्रैल 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को तिहाड़ जेल में उनसे मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (आप) के अनुसार, सुनीता केजरीवाल को सोमवार को अपने पति से मिलने की अनुमति दे दी गई। पार्टी ने दावा किया कि पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। जेल में केजरीवाल से मुलाकात के बाद आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि जब मुख्यमंत्री से कुशलक्षेम पूछी गयी तो उन्होंने इस बारे में बात करने के बजाय यह सवाल किया कि क्या स्कूली बच्चों को किताबें मिल रही हैं और क्या मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां पहुंच रही हैं ? ‘आप’ ने रविवार को कहा था कि जेल अधिकारियों ने सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी है। तिहाड़ के अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
