Oppo A60 फोन हुआ लॉन्च
Oppo ने A सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A60 लॉन्च कर दिया है। फोन एक बजट डिवाइस है। इसमें 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Oppo A60 price
- Oppo A60 को कंपनी ने वियतनाम में पेश किया है। फोन दो कंफिग्रेशन में उतारा गया है। पहला 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। जिसकी कीमत 5,490,000 VND (लगभग 18,000 रुपये) है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 6,490,000 VND (लगभग 21,000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने ब्लू पर्पल, और ब्लू कलर में लॉन्च किया है।
Oppo A60 specifications
- Oppo A60 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, HD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल सपोर्ट करता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Oppo A60 फोन 6nm प्रोसेसिंग पर बने Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में 8 जीबी LPDDR4x RAM दी गई है। इसमें 128 जीबी, और 256 जीबी के स्टोरेज विकल्प मिल जाते हैं। स्टोरेज को 1TB तक भी बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए इसमें MicroSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।
- फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग है। यह रियर में डुअल कैमरा कैरी करता है। फोन में रियर मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक अन्य लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ColorOS 14 पर रन करने वाला यह फोन Android 14 के साथ आता है।
- Oppo A60 का वजन 186 ग्राम है। यह 7.68mm की मोटाई में बना है। धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने इसे IP54 रेटिंग दी है। इसमें साउंड के लिए डुअल स्पीकर हैं। साथ में 3.5mm हेडफोन जैक भी है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
