कोर्ट से हेमंत सोरेन को लगा झटका, अंतरिम जमानत देने से किया इनकार
रांची, शनिवार, 27 अप्रैल 2024। झारखंड में जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अपने चाचा के अंतिम संस्कार और क्रिया कर्म में शामिल होने के लिए दाखिल अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने सोरेन को अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया था कि उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाये।
इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी। लेकिन अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत नहीं दी। कोर्ट के आदेश के बाद अब हेमंत सोरेन अपने चाचा की अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हो गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
