असम में हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत
तेजपुर, शनिवार, 27 अप्रैल 2024। असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम तेजपुर प्रभागीय वन अधिकारी निपेन कलिता के मुताबिक एक जंगली हाथी निकटवर्ती ढेकियाजुली जंगल से भटक कर धीराई माजुली गांव में घुस आया और हमला कर तीन लोगों को कुचल कर मौके पर ही मार डाला जबकि वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी इस हमले में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वन सुरक्षा गार्ड कोलेश्वर बोरो और बीरेन रावा तथा स्थानीय व्यक्ति जतिन तांती के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति दिबाकर मालाकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
