बलिया में कार पलटने से चार की मौत
बलिया, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में एक एसयूवी के पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जिले चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बढ़वलिया गांव निवासी कमलेश यादव (36), राजू यादव (30), छोटू यादव (30), फेफना थाना क्षेत्र के तीखा निवासी रितेश गोंड(32) व गाजीपुर जिला निवासी सत्येंद्र यादव (40) बुधवार की देर रात्रि एक टाटा सफारी कार में सवार होकर फेफना से चितबड़ागांव की ओर जा रहे थे कि तभी फेफना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक निजी ढ़ाबे के समीप कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई तथा खेत में पलट गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं तीन कार सवार सतेन्द्र, राजू और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
