कमजोर मांग से वायदा बाजार में सोना 45 रुपये टूटा
सोना का भाव बुधवार को वायदा कारोबार में 45 रुपये घटकर 70,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 45 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसमें 19,314 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख और उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से पीली धातु के दाम में नरमी आई। वैश्विक स्तर पर सोना न्यूयार्क में 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,338.90 डॉलर प्रति औंस रहा।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
