खरगोन से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकनपत्र
खरगोन, बुधवार, 24 अप्रैल 2024। मध्यप्रदेश के खरगोन संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गजेंद्र पटेल ने आज यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में नामांकनपत्र दाखिल किया। पटेल ने डॉ यादव और तीन अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में यहां जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकनपत्र दाखिल किया। डॉ यादव ने इस दौरान यहां एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। खरगोन में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। नामांकनपत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि कल यानी 25 अप्रैल है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
