केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया
खूंटी/चाईबासा (झारखंड), मंगलवार, 23 अप्रैल 2024। केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को राज्य के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक जोबा मांझी ने भी सिंहभूम (अनुसचित जनजाति) लोकसभा सीट के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। मुंडा ने जब खूंटी जिला कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया तो उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ थे।
नामांकन दाखिल करने से पहले मुंडा ने खूंटी में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुंडा ने कहा, ‘मैंने सभी के कल्याण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लोगों की लगातार सेवा करने के लिए प्रार्थना की।’ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को हराकर 1,445 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। वह एक बार फिर खूंटी से चुनाव लड़ रहे हैं।
खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू के साथ 13 मई को मतदान होगा। झामुमो नेता जोबा मांझी ने जब पश्चिमी सिंहभूम जिला कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया तो उनके साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन थीं। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मांझी का मुकाबला 26 फरवरी को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं गीता कोड़ा से होगा। सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाली कोड़ा निवर्तमान लोकसभा में झारखंड से एकमात्र कांग्रेस सांसद थीं।
Similar Post
-
मैं और सिद्धरमैया नेतृत्व मुद्दे पर आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे : शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 26 अप्रैल 2026। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.क ...
-
तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब् ...
-
अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार ...
