कांग्रेस ने पटना साहिब से मीरा कुमार के पुत्र को उम्मीदवार बनाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल अविजित को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। अविजित इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे। प्रसाद इस लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में सांसद हैं। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है। उसने इन सभी नौ सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 302 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
