कन्नौज में ट्रक बस में टक्कर,चार मरे 30 घायल
कन्नौज, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में मंगलवार तड़के स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत में चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ठठिया थाने के पिपरौली गांव के पास तड़के गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगरा एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर पार करके ट्रक से टकरा गई। उन्होने बताया कि हादसे में चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी है जिनकी पहचान की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
