भावेश, सिमरनप्रीत ने 25 मीटर पिस्टल ओलंपिक चयन ट्रायल जीता
नई दिल्ली, सोमवार, 22 अप्रैल 2024। भावेश शेखावत और सिमरनप्रीत कौर बरार ने पहले ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) में पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में ओएसटी 2 जीत लिया है । कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर चल रहे ट्रायल में भावेश ने फाइनल में 34 स्कोर किया और ओएसटी 1 के विजेता अनीश भानवाला (29 ) से आगे रहे । विजयवीर सिद्धू 22 हिट के साथ तीसरे स्थान पर रहे । महिला वर्ग में सिमरनप्रीत ने पांच पांच शॉट की पहली दस सीरिज में 37 स्कोर किया । उन्होंने ओएसटी 1 विजेता और ओलंपियन मनु भाकर को पछाड़ा जिन्होंने 35 स्कोर किया । ईशा सिंह 30 हिट के साथ तीसरे स्थान पर रही । रिदम सांगवान (24 ) चौथे और अभिंद्या पाटिल (16) पांचवें स्थान पर रही ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
