लाल किले के पास कैब चालक की हत्या, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 21 अप्रैल 2024। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के निकट एक कैब चालक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फिरोज नामक व्यक्ति ने 15 अप्रैल को विवाद होने के बाद एक कैब चालक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम. के. मीणा ने कहा, "रविवार को फिरोज के ठिकाने के बारे में एक सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम उसके ठिकाने पर पहुंच गई।" उन्होंने बताया कि जब फिरोज को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी की। पुलिस उपायुक्त ने कहा, "पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की। आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया।"
पुलिस ने बताया कि जाकिर नगर निवासी 36 वर्षीय कैब चालक मोहम्मद साकिब और पलवल निवासी लवकुश (15) को 15 अप्रैल की देर रात गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में साकिब की मौत हो गई थी। लवकुश भीख मांग कर गुजारा करता है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात लगभग 12 बजे छत्ता रेल रेड लाइट पर पीड़ित की कार ई-रिक्शा से टकरायी जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसके एवं ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हो गई।
पुलिस ने बताया कि जब हमलावरों ने भागने की कोशिश की तो साकिब ने उनमें से एक को पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि साकिब ने जिस व्यक्ति को पकड़ा था, उसने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
आबकारी नीति मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी की याचिका पर केजरीवाल, सिसोदिया से जवाब मांगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगल ...
-
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। विपक्षी दलों ने राज्यसभा में ...
-
हम सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे: सिसोदिया ने अदालत ने नोटिस पर कहा
जम्मू, मंगलवार, 10 मार्च 2026। शराब नीति मामले में दिल्ली उच्च न ...
