कैंडिडेट्स शतरंज : गुकेश का सामना अलीरजा से
टोरंटो, शनिवार, 20 अप्रैल 2024। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 13वें दौर में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा को हराकर खिताब जीतने की अपनी संभावनायें पुख्ता करना चाहेंगे । सफेद मोहरों से गुकेश का यह आखिरी मैच होगा और अलीरजा इस समय सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं । गुकेश, अमेरिका के हिकारू नकामूरा और रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि 7 . 5 अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं । टूर्नामेंट के दो ही दौर बाकी हैं ।
टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला नेपोम्नियाश्चि और नकामूरा के बीच होगा । नकामूरा ने लगातार तीन जीत दर्ज की है जबकि नेपाम्नियाश्चि अकेले खिलाड़ी हैं जो 12 मुकाबलों में अपराजेय रहे हैं । फेबियानो कारूआना भी जीत के दावेदारों में से हैं जिनके सात अंक है । उनका सामना भारत के आर प्रज्ञानानंदा से और आखिरी दौर में नेपोम्नयाश्चि से होगा । गुकेश को आखिरी दौर में नकामूरा से खेलना है । प्रज्ञानानंदा के छह अंक है और वह शीर्ष तीन की दौड़ से बाहर हैं । भारत के विदित गुजराती भी पदक की दौड़ में नहीं है । महिला वर्ग में चीन की झोंग्यी तान आठ अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि उनकी हमवतन टी लेइ उनसे आधा अंक पीछे हैं । रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना और कैटरीना लागनो के साथ भारत की कोनरू हम्पी के छह अंक हैं ।भारत की आर वैशाली के 5 .5 अंक हैं ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
