केनरा बैंक ने शेयर विभाजन के लिए रिकॉर्ड तिथि 15 मई तय की
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने शेयर विभाजन के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने को लेकर रिकॉर्ड तिथि 15 मई तय की है।शेयरों की खरीद-बिक्री में तेजी लाने के मकसद से शेयर विभाजन किया जा रहा है। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक के निदेशक मंडल ने फरवरी में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले मौजूदा शेयरों को दो रुपये अंकित मूल्य वाले पांच शेयरों में विभाजित करने की मंजूरी दी थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 16 अप्रैल, 2024 को शेयर विभाजन के लिए अपनी मंजूरी दी थी। सरकार की केनरा बैंक में 62.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
