एटा में सड़क हादसे में चार की मौत,पांच घायल
एटा, गुरुवार, 18 अप्रैल 2024। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पिलुआ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कार के पलटने से उसमे सवार चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर सुन्ना नहर पुल पर तड़के करीब पांच बजे एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इस हादसे में कुलदीप (24), गुलशन (23),आराध्या (1) और नित्या (6) की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हों गए जिनमें दो को गंभीर हालत में सैफई मेडीकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होने बताया कि मृतक कुलदीप दिल्ली में नौकरी करता था और अपनी शादी के लिये घर मैनपुरी आ रहा था। इसी बीच नेशनल हाईवे 91 पर एटा में स्विफ्ट डिजायर कार सुबह लगभग पांच बजे नींद का झोंका आने से डिवाइडर से टकरा गयी। कुलदीप की बारात 24 अप्रैल को मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के खीमाउ गांव में जानी थी।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
