सबालेंका स्टुटगार्ट में पोर्शे ग्रां प्री में बडोसा से भिड़ेंगी
स्टुटगार्ट (जर्मनी), मंगलवार, 16 अप्रैल 2024। पाउला बडोसा ने डायना श्नाइडर पर 6-3, 6-4 की जीत से स्टुटगार्ट पोर्शे ग्रां प्री टेनिस प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया जिसमें उनका सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका स्टुटगार्ट में पिछले तीन साल से उप विजेता रही हैं। वह 2021 में फाइनल में क्रमश: पूर्व नंबर एक एशले बार्टी तथा 2022 और 2023 के फाइनल में मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक से हार गयी थीं। अमेरिका के सचिया विक्रे ने बेलारूस की अलियांकसांद्रा सासनोविच को 7-6, 7-5 से पराजित किया और अब दूसरे दौर में उनका सामना हमवतन कोको गॉफ से होगा। रूस की वेरोनिका कुद्रेमेतोवा ने बारबोरा क्रेजसिकोवा को 5-7, 6-4, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जिसमें उनका सामना एलीना रिबाकिना से होगा। सबालेंका, गॉफ, स्वियातेक और रिबाकिना को पहले दौर में बाई मिली है। विश्व रैंकिंग की शीर्ष 10 की आठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
