निर्वाचन आयोग ने हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद के डीआईजी को हटाने का आदेश दिया
नई दिल्ली, सोमवार, 15 अप्रैल 2024। निर्वाचन आयोग ने हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में सोमवार को मुर्शिदाबाद के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने और घटनाओं को तुरंत रोकने में अधिकारी की ओर से ‘‘निगरानी की कमी’’ को लेकर उन पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में दो हिंसक घटनाएं दर्ज की गयीं जिसमें हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पश्चिम बंगाल का दौरा करते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा था कि चुनावी हिंसा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ‘‘उच्च स्तर’’ पर जवाबदेही तय की जाएगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
