सेना प्रमुख उज्बेकिस्तान की चार दिन की यात्रा पर
नई दिल्ली, सोमवार, 15 अप्रैल 2024। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को उज्बेकिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जनरल पांडे की 15 से 18 अप्रैल तक की चार दिन की यात्रा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनरल पांडे उज्बेकिस्तान के शीर्ष रक्षा नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे जिसमें उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव, सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख मेजर जनरल खलमुखामेदोव शुखरात गेरेतजानोविच और चीफ ऑफ एयर डिफेंस एंड एयर डिफेंस फोर्सेज मेजर जनरल बुर्खानोव अहमद जमालोविच शामिल होंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने के बारे में बात की जायेगी।
सेना प्रमुख 16 अप्रैल को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह दूसरे विश्व युद्ध में उज्बेकिस्तान के योगदान और बलिदान को स्मरण करते हुए विक्ट्री पार्क का दौरा करेंगे। जनरल पांडे उज्बेकिस्तान के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक परिदृश्य की जानकारी के लिए टर्मेज संग्रहालय और सुरखंडार्य क्षेत्र के ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के अलावा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
