गोदरेज लॉक्स की नजर 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर, लाएगी सस्ते उत्पाद
ताले और सुरक्षा समाधान प्रदाता कंपनी गोदरेज लॉक्स (तालों समेत) का लक्ष्य तीन साल में बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। कंपनी ने कहा है कि इसके लिए वह सस्ते उत्पाद की नई श्रृंखला लाएगी और मौजूदा उत्पादों की कीमतों में कटौती करेगी। गोदरेज लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सिस्टम्स के कारोबार प्रमुख श्याम मोटवानी ने कहा कि कंपनी के नए उत्पाद मौजूदा तालों की तुलना में 50 प्रतिशत से ज्यादा सस्ते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा तालों को भी सात-आठ प्रतिशत तक सस्ता बनाने का प्रयास किया गया है।
मोटवानी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी लगभग तीन साल में बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए मौजूदा तालों के दाम घटाएगी और कम कीमत वाले नए उत्पाद पेश करेगी। मोटवानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने का है। कंपनी को दूसरी, तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों में अपने उत्पादों के लिए बड़े अवसर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नए तालों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना ग्रामीण-शहरी आबादी की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी में ही डिजायन और विकसित किया गया है।
Similar Post
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
-
प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं
रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष की अप ...
