मोदी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया :‘आप’

img

नई दिल्ली, रविवार, 14 अप्रैल 2024। आम आदमी पार्टी(आप) ने रविवार को कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया है। ''आप'' की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए श्री मोदी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया है।जुमला पत्र के ज़रिए भाजपा द्वारा पिछले 10 सालों में पूरे न किए गए वादों का कच्चा चिट्ठा पूरे देश के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी और भाजपा ने पिछले 10 सालों में देश के लोगों को अपने जुमलों से बस धोखा देने का काम किया है।अगर 10 साल में काम किया है तो उसके आधार पर वोट माँगकर दिखाए, 10 साल के वादों के आधार पर नहीं। सुश्री आतिशी ने कहा कि हर साल दो करोड़ रोज़गार देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ने 75 पन्नों के जुमला पत्र में ये आँकड़ा तक नहीं दिया कि 10 सालों में उन्होंने कितने युवाओं को रोज़गार दिया। उन्होंने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज अपने जुमलापत्र में इसका आँकड़ा नहीं दिया, 10 सालों में देश में महंगाई का स्तर कम होने के बजाय बढ़कर दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुँच गया।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा करने वाली भाजपा के जुमला पत्र में किसानों के आय की बात नहीं,एमएसपी के क़ानून की बात नहीं; भाजपा किसानों से अपने किए वादों पर मुकर गई। जिस आयुष्मान भारत की आज भाजपा पूरे देश में अपने जुमला पत्र में डुगडुगी बजा रही है, उसपर पिछले साल दिल्ली जैसे छोटे राज्य के स्वास्थ्य बजट से भी कम खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि, भाजपा द्वारा जारी जुमलापत्र पर देश का कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं करने वाला है। दस सालों में भाजपा के जुमलों को पूरे देश ने देखा और इस बार देश के लोग इन जुमलों के ख़िलाफ़ वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में न सिर्फ़ युवाओं के साथ अत्याचार हुआ, किसानों के साथ अत्याचार हुआ, महंगाई बढ़ी बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर भी भाजपा ने देश के लोगों को धोखा दिया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement