भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की, सिद्दारमैया ने लगाया आरोप
बेंगलुरु, शनिवार, 13 अप्रैल 2024। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस विधायकों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश करके 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए उनकी सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों में संलिप्त होने का आरोप लगाया। सिद्दारमैया ने अपने बयान में कहा, ''वे पिछले एक साल से मेरी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की गयी थी। उन्होंने कोशिश की , लेकिन असफल रहे। इन कथित कोशिशों के बावजूद एक भी विधायक ने कांग्रेस नहीं छोड़ेगा।'' उन्होंने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर भी उम्मीदें जतायी और कहा कि कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिलेगा।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
