बसपा ने नौ उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की
लखनऊ, शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिये शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इस सूची में पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ लोकसभा क्षेत्रों के लिये उम्मीदवारों के नाम तय किये गये हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ सीट से टिकट दिया गया है वहीं घोसी सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान चुनाव लड़ेंगे। एटा से मो इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडे,बस्ती से दयाशंकर मिश्रा,गोरखपुर से जावेद सिमनानी,चंदौली से सत्येन्द्र कुमार मौर्य और राबर्टसगंज से धनेश्वर गौतम को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
