BSP छोड़ने के बाद मलूक नागर RLD में हुए शामिल
- जयंत की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 अप्रैल 2024। बसपा नेता और लोकसभा सदस्य मलूक नागर बृहस्पतिवार को जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य नागर ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी और घोषणा की कि वह क्षेत्र में रालोद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। नागर ने 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के उम्मीदवार के रूप में जीता था। उस समय बसपा, रालोद और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन था।
उन्होंने कहा ‘‘पिछले 39 सालों में यह पहली बार है कि मैं न तो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं और न ही विधानसभा का, लेकिन मैं देश के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए आज मैंने बसपा छोड़ने का फैसला किया है। यह एक सोचा-समझा फैसला है।’’ जयंत चौधरी ने नागर की कलाई पर, किसानों और खेतों से उनके जुड़ाव का प्रतीक हरा धागा बांधकर रालोद में उनका स्वागत किया। चौधरी ने कहा कि नागर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और क्षेत्र में राजग को मजबूत करेंगे। रालोद भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। रालोद ने बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन चौहान को मैदान में उतारा है, जो भाजपा के साथ सीट बंटवारे के तहत पार्टी को आवंटित की गई थी।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
