बंगाल में ईद की धूम
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी ईद की बधाई
कोलकाता, गुरुवार, 11 अप्रैल 2024। पश्चिम बंगाल में ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार को पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य विधानसभा के विपक्षी नेता शुवेंदु अधिकारी ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। बोस ने अपने संदेश में कहा ''यह दिन प्यार, हंसी और परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पलों से भरा हो। सुश्री बनर्जी ने कहा, ''ईद मुबारक। ईद-उल-फित्र की इस खुशी के मौके पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईद सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाये। अधिकारी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ''ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं। सुश्री बनर्जी ने रेड रोड पर सामूहिक नवाज में शामिल हुई।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
