कि से हारे लक्ष्य सेन, बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के पहले दौर से बाहर
निंगबो, बुधवार, 10 अप्रैल 2024। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के पुरूष एकल पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शि यू कि से हारकर बाहर हो गए । विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सेन को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 19 . 21, 15 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी । भारत के प्रियांशु राजावत भी पहले दौर में हार गए । उन्हें आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली जि जिया ने 21 . 9, 21 . 13 से हराया । महिला युगल में रूतुपर्णा और श्वेतपर्णा पांडा भी चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त झांग शू शियान और झेंग यू डब्ल्यू से 8 . 21, 12 . 21 से हार गई ।
सेन ने चीनी प्रतिद्वंद्वी को काफी कठिन चुनौती दी और कोर्ट के चारों ओर दौड़ाया । कि ने हालांकि लंबी रैलियां लगाकर बढत बना ली और लगातार पांच अंक लेकर यह बढत 16 . 14 की कर ली । सेन ने 19 . 19 से बराबरी की लेकिन कि ने दो अंक लेकर पहला गेम जीता । दूसरे गेम में भी यही कहानी रही और ब्रेक तक मुकाबला बराबरी का था । सेन ने एक समय 9 . 8 से बढत बना ली थी लेकिन फिर स्कोर 11 . 12 हो गया । इसके बाद सेन ने कई गलतियां की और थकान हावी होने से अंक भी गंवाये ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
