मारुति सुजुकी ने मानेसर संयंत्र की क्षमता में प्रति वर्ष एक लाख इकाई का किया इजाफा
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी मानेसर सुविधा की उत्पादन क्षमता में एक लाख इकाई प्रति वर्ष का विस्तार किया है। मोटर वाहन प्रमुख ने हरियाणा के मानेसर में कार्यरत तीन विनिर्माण संयंत्रों में से मौजूदा प्लांट-ए में एक वाहन ‘असेंबली लाइन’ जोड़ी है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘ नई वाहन ‘असेंबली लाइन’ में प्रति वर्ष एक लाख इकाई बनाने की क्षमता है।’’ बयान के अनुसार, अतिरिक्त ‘असेंबली लाइन’ के साथ मानेसर की कुल विनिर्माण क्षमता नौ लाख वाहन प्रति वर्ष हो गई है। एमएसआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी तेकुची ने कहा,‘‘ हमारा लक्ष्य अगले सात-आठ वर्षों में अपनी क्षमता को करीब दोगुना करके 40 लाख वाहन प्रति वर्ष करना है। प्रति वर्ष एक लाख वाहनों की यह क्षमता वृद्धि इस लक्ष्य की दिशा में एक कदम है।’’
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
