मितेंद्र सिंह बनाए गए मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष
भोपाल, मंगलवार, 09 अप्रैल 2024। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला निवासी युवा नेता श्री मितेंद्र सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री बी वी की ओर से इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री मितेंद्र सिंह को संबोधित पत्र में लिखा है कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि श्री सिंह अपना पूर्ण समय और ऊर्जा संगठन को मजबूत करने में लगाएंगे। इसके पहले आज ही निवर्तमान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने पद से त्यागपत्र की पेश करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
