जानिए 10 या 11 अप्रैल कब है गणगौर व्रत
चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 10 अप्रैल को शाम 05 बजकर 32 मिनट से हो जाएगी और इसका समापन 11 अप्रैल को दोपहर 03 बजे होने वाला है। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में गणगौर व्रत 11 अप्रैल को किया जाने वाला है। गणगौर व्रत के दिन प्रातः 06 बजकर 29 मिनट से लेकर 08 बजकर 24 मिनट तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है।
गणगौर व्रत पूजा विधि :-
- गणगौर व्रत में ब्रह्म मुहूर्त में उठाना चाहिए। इसके बाद देवी-देवता के ध्यान से दिन की शुरुआत करना चाहिए।
- इसके बाद स्नान कर साफ वस्त्र धारण करना होता है और सोलह श्रृंगार करना होता है।
- अब भगवान शिव और मां पार्वती की मिट्टी से प्रतिमा बनाएं।
- उन्हें एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर विराजमान कर दें।
- इसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती को चंदन, रोली और अक्षत अर्पित करें।
- मां पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें।
- अब दीपक जलाकर गणगौर माता की आरती करें और व्रत का संकल्प लें।
- अंत में विशेष चीजों का भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
