उत्तराखंड : बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता की पत्नी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
देहरादून, गुरुवार, 04 अप्रैल 2024। हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है । नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि साफिया को मंगलवार को बरेली जिले के बिहारीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया । उन्होंने बताया कि साफिया को हल्द्वानी के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर आपराधिक साजिश के तहत कब्जा करने के लिए एक मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर अवैध रूप से जमीन स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।
साफिया के पति अब्दुल मलिक और पुत्र अब्दुल मलिक बनभूलपुरा में हिंसा करने के आरोप में पहले से ही हिरासत में हैं । पिता—पुत्र को क्रमश: 24 फरवरी और 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था । बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक का बगीचा में कथित तौर पर अवैध रूप से बने एक अवैध मदरसे और मस्जिद को आठ फरवरी को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी । हिंसा में कुल छह व्यक्तियों की मौत हुई थी जबकि पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत सौ से अधिक लोग घायल हुए थे ।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
