जानिए क्या है नवरात्रि के घटस्थापना का मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि जो कि इस बार 8 अप्रैल को देर रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर लगेगी और अगले दिन यानी 9 अप्रैल को रात के वक़्त 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होने वाली है. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का पहला व्रत 9 अप्रैल को रखा जाएगा. 9 अप्रैल को घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 3 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक रहने वाला है. नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा भी की जाती है. प्रसाद और भोग भी देवी के अवतार के आधार पर अलग-अलग होते हैं. वर्ष में 2 बार नवरात्रि का पर्व सेलिब्रेट किया जाता है. एक शारदीय नवरात्रि और एक चैत्र नवरात्रि. 9 दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा के अलग अलग स्वरुपों की उपासना की जाती है. तो चलिए जानते हैं माता को भोग में क्या चढ़ाएं.
चैत्र नवरात्रि तिथियां :-
- चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि व्रत 9 अप्रैल 2024 - मां शैलपुत्री की पूजा
- चैत्र नवरात्रि द्वितीया तिथि व्रत 10 अप्रैल 2024 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- चैत्र नवरात्रि तृतीया तिथि व्रत 11 अप्रैल 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा
- चैत्र नवरात्रि चतुर्थी तिथि व्रत 12 अप्रैल 2024 - मां कुष्माण्डा की पूजा
- चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि व्रत 13 अप्रैल 2024 - मां स्कंदमाता की पूजा
- चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि व्रत 14 अप्रैल 2024 - मां कात्यायनी की पूजा
- चैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि व्रत 15 अप्रैल 2024 - मां कालरात्री की पूजा
- चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि व्रत 16 अप्रैल 2024 - मां महागौरी की पूजा, अष्टमी पूजन
- चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि व्रत 17 अप्रैल 2024 - मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी पूजन
नवरात्रि स्पेशल भोग रेसिपी- नवरात्रि में मां दुर्गा को आप भोग में हलवा भी चढ़ा सकते है. सूजी का या बादाम का हलवा बना सकते है. सूजी का हलवा बनाने के लिए पहले घी डालकर सूजी को भुन लें. अब चीनी और दूध डालें और पकाएं. आखिर में ड्राई फ्रूट्स एड कर दें.
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
