कांग्रेस ने ‘अंतिम क्षण’ में घोषणापत्र समिति गठित करने के लिए भाजपा पर तंज कसा
नई दिल्ली, रविवार, 31 मार्च 2024। कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि वह पांच अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी और उसने ‘‘अंतिम क्षण’’ में घोषणापत्र समिति गठित करने को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की और पार्टी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इसका अध्यक्ष, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने 16 मार्च को अपना ‘पांच न्याय, 25 गारंटी’ जारी की और देश भर में आठ करोड़ गारंटी कार्ड वितरित करने के लिए पार्टी का ‘घर घर गारंटी’ अभियान तीन अप्रैल से शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र पांच अप्रैल को जारी किया जाएगा। रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘ऐन वक्त पर शुरू हुआ भाजपा का घोषणापत्र (अभियान) महज खानापूर्ति करने की कवायद है। यह दर्शाता है कि पार्टी जनता को किस अनादर भरी दृष्टि से देखती है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श और ईमेल एवं हमारी ‘आवाज भारत की’ वेबसाइट के माध्यम से हजारों सुझाव प्राप्त करने के बाद तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आवाज को दर्शाता है।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
