जगन मोहन ने रायलासीमा में सिंचाई क्षेत्र को बर्बाद कर दिया: चंद्रबाबू नायडू
पालामनेरू (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 28 मार्च 2024। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि वाईएसआरसीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के रायलासीमा क्षेत्र में सिंचाई क्षेत्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। नायडू ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले पांच साल में एक एकड़ क्षेत्र में भी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी ने रायलासीमा के हर गांव में नकली शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति को बढ़ावा दिया। उन्होंने बुधवार को पालामनेरू में एक जनसभा में कहा, ‘‘मेरा सपना राज्य में संपत्तियों का निर्माण करना और सभी के आय में वृद्धि करना है, वहीं जगन केवल जनता को लूटने और अपनी जेब भरने का काम करते हैं।’’ आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीट और 175 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव 13 मई को होंगे और मतगणना चार जून को होगी। इस दक्षिणी राज्य में तेदेपा, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
